Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है। सुबह शाम की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ घंटों में हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी हो सकती है। जबकि, निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

अल्मोड़ा में धूप के आसार

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। बीते सोमवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में खिलखिलाती धूप रही। आज धूप के आसार जताए गये है।

Exit mobile version