Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज करवट बदल सकता है मौसम, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है। सुबह शाम की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से आसमान साफ है। चटख धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज मौसम करवट बदल सकता है। कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में धूप के आसार

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। बीते रविवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में खिलखिलाती धूप रही। आज धूप के आसार जताए गये है।

Exit mobile version