Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में होगा बदलाव, जानें मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है। सुबह शाम की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम में बदलाव के आसार है। मौसम विभाग ने चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी के आसार जताए है। जबकि, निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

अल्मोड़ा में धूप के आसार

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम की ठंड कंपा देने वाली पड़ रही है। बीते मंगलवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में खिलखिलाती धूप रही। आज धूप के आसार जताए गये है।

Exit mobile version