Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, रहें सावधान, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और बारिश और‌‌ धूप का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

आज‌ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, बुधवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार जिले में बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कई जगहों पर अतिवृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा बाकी जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हैं। बीते मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे।

Exit mobile version