Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदला मौसम, इन जगहों में हुई बर्फबारी

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह-शाम ठंड बढ़ रही है। वहीं बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। वहीं बीते कल बुधवार सुबह गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र सहित यमुना घाटी में बारिश का सिलसिला जारी है।

अल्मोड़ा में जाने मौसम का हाल

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते बुधवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में बादलो छाए रहे और साथ ही धूप रही । आज से बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version