उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है। सुबह शाम की ठंड भी अब कम होने लगी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम में बड़े बदलाव हो रहे। फरवरी में गर्मी और शुष्क मौसम के बीच मार्च में एक बार फिर से मौसम करवट बदल चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही मौसम सुहावना बना हुआ है। उत्तराखंड में बिजली और ओलावृष्टि के साथ आंधी आ सकती है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अल्मोड़ा में जाने मौसम का हाल
अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते गुरुवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में खिलखिलाती धूप रही। आज से बारिश के आसार हैं।