Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का हाल

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है। सुबह शाम की ठंड भी अब कम होने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम में दिनों दिन बड़े बदलाव हो रहे हैं। फरवरी में गर्मी और शुष्क मौसम के बीच अब मार्च में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने लगा है। वहीं आज मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में धूप के साथ आंधी की संभावना जताई गई है।

अल्मोड़ा में जाने मौसम का हाल

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते सोमवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में धूप रही। आज मौसम शुष्क बना रहेगा।

Exit mobile version