Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक अलर्ट जारी, जानें मौसम से जुड़ी बड़ी अपडेट

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत दे रही है। सुबह शाम की ठंड भी अब कम होने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम में दिनों दिन बड़े बदलाव हो रहे हैं। आज मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज उत्तराखंड में धूप के साथ बारिश के आसार हैं। आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव हो सकता है। दोपहर धूप के बाद शाम को बारिश हो सकती है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में जाने मौसम का हाल

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते बुधवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में धूप रही। शाम को आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। आज बारिश के आसार जताए गये है।

Exit mobile version