Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज इन जिलों में अलर्ट जारी, रहें सावधान, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और बारिश और‌‌ धूप का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

आज‌ मौसम विभाग ने चमोली रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट रखा है। मौसम विभाग ने इस बीच यात्रा से बचने की सलाह देते हुए कहा है कि भारी बारिश के चलते जहां भूस्खलन का खतरा बना रहेगा, वहीं नदियों का जलस्तर भी खतरनाक होगा। खास तौर से पहाड़ों में लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहना चाहिए। हिदायत दी गई है कि छोटी नदियों और नालों के पास रहने वाले लोग और बस्तियां बेहद सतर्क रहें। व किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बीते शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे ।

Exit mobile version