Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: बदलते मौसम को लेकर अलर्ट जारी, जानें क्या कहता है मौसम विभाग का बुलेटिन

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीं अब सुबह शाम की ठंड भी कम होने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

आज ओलावृष्टि के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि इस अवधि में पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने और ओलावृष्टि हो सकती है।इस अवधि में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की और मध्यम वर्षा के साथ बर्फबारी हो सकती है। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

अल्मोड़ा में जाने मौसम का हाल

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते सोमवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में धूप रहीं। आज मौसम शुष्क बना रहेगा।

Exit mobile version