Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन पांच जिलों में बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीं अब सुबह शाम की ठंड भी कम होने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग ने आज पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. बिक्रम सिंह के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में हल्की बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा दून, ऊधमसिंहगनर, नैनीताल समेत अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

अल्मोड़ा में जाने मौसम का हाल

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते बुधवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में धूप रहीं। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version