Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में बारिश के बाद बदला मौसम, ठंड में हुआ इजाफा, आज भी जारी हुआ अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीं अब सुबह शाम की ठंड भी कम होने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। आज राज्य के कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

अल्मोड़ा में जाने मौसम का हाल

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते शुक्रवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में बादल छाए रहे। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version