Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और बारिश और‌‌ धूप का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

आज‌ मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून जिलों के लिए कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं देहरादून व बागेश्वर जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बीते शनिवार को सुबह से बादल‌‌ छाए रहने के बाद धूप रही।

Exit mobile version