Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में बारिश, गर्जन व ओलावृष्टि का अलर्ट, रहें सावधान

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीं अब सुबह शाम की ठंड अब कम होने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने अपनी करवट बदली है। आज मौसम विभाग ने भारी बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में बिजली चमकने व ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मैदानों में भी बारिश के आसार हैं।

अल्मोड़ा में जाने मौसम का हाल

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब फिर से ठंड पड़ रही है। बीते रविवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में धूप के बाद बादल छाए रहे। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version