Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ गिरेंगे ओले

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीं अब सुबह शाम की ठंड अब कम होने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

फरवरी महीने में जहां गर्मी ने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं मार्च के महीने में मौसम में करवट बदला और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अभी भी उत्तराखंड में कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ता हुआ दिख रहा है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं मैदानी इलाकों में आंधी तूफान परेशानी बढ़ा सकता है।

अल्मोड़ा में जाने मौसम का हाल

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब फिर से ठंड पड़ रही है। बीते सोमवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में धूप के बाद बादल छाए रहे। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version