Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज ओलों के साथ मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। मार्च का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। फरवरी में भीषण गर्मी के बाद मार्च महीने में लोगों को इससे राहत मिली। मार्च महीने में कई जगहों पर बारिश का दौर जारी रहा है।जिसके कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि बेमौसम बारिश की वजह से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

फरवरी महीने में जहां गर्मी ने अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं मार्च के महीने में मौसम में करवट बदला और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश और ओले गिरने का भी पूर्वानुमान जताया है। साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि तेज हवाओं के साथ बारिश होने और ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

अल्मोड़ा में जाने मौसम का हाल

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब फिर से ठंड पड़ रही है। बीते मंगलवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में धूप के बाद बादल छाए रहे। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version