Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज कैसा रहेगा मौसम, जानें

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। मार्च का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। फरवरी में भीषण गर्मी के बाद मार्च महीने में लोगों को इससे राहत मिली। मार्च महीने में कई जगहों पर बारिश का दौर जारी रहा है।जिसके कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि बेमौसम बारिश की वजह से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल आज प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज 30 तारीख की शाम से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ी और मैदानी जिलों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सावधान और सुरक्षित रहने की अपील भी की है।

अल्मोड़ा में जाने मौसम का हाल

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब फिर से ठंड पड़ रही है। बीते बुधवार को सुबह से ठंड रही और दोपहर में धूप के बाद बादल छाए रहे। आज धूप के आसार हैं।

Exit mobile version