Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के साथ मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और खिलखिलाती धूप से गर्मी बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले एक दो दिन उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में ओलावृष्टि, तेज हवाएं और वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग,बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ वर्षा होने, बिजली चमकने,ओलावृष्टि व तेज आंधी आ सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते बुधवार को सुबह से हल्की ठंड रही और दोपहर में तेज धूप रहीं। दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और बारिश हुई। रात में भी बारिश का दौर रहा। आज बारिश के आसार जताए गये है।

Exit mobile version