Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, मैदानों में शुष्क रहेगा

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और खिलखिलाती धूप से गर्मी बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में आज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी, तो कहीं गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते शनिवार को सुबह से हल्की ठंड रही और दोपहर में धूप और बादल छाए रहे। आज बारिश के आसार जताए गये है।

Exit mobile version