Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में फिर बदलाव के आसार, जानें कैसा रहेगा आज मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो गया है और खिलखिलाती धूप से गर्मी बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

आज मौसम में फिर बदलाव के आसार जताए गये है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों और शेष पर्वतीय जनपदों में कही-कहीं बूंदाबांदी और गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में सुबह शाम अब हल्की ठंड पड़ रही है। बीते रविवार को सुबह से हल्की ठंड रही और दोपहर में धूप के साथ बादल छाए रहे। आज बारिश के अलावा धूप के आसार जताए गये है।

Exit mobile version