Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: भारी बारिश से नहीं कोई राहत, जानें मौसम का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और बारिश और‌‌ धूप का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

आज‌ मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है। बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में नाले और नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में नदी-नालों के आसपास बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बीते रविवार को सुबह से बारिश और फिर धूप रही।

Exit mobile version