Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: भारी बारिश को लेकर इन जिलों में आरेंज अलर्ट जारी, रहें सावधान

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और बारिश और‌‌ धूप का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

आज‌ प्रदेश के छह जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज नैनीताल, चंपावत, यूएसनगर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि दून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश से संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन, नदियों के जल स्तर, प्रवाह में वृद्धि होने से दिक्कत हो सकती है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बीते रविवार को सुबह से धूप रही।

Exit mobile version