March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

मौसम अपडेट: आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, भूस्खलन का भी डर

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और बारिश और‌‌ धूप का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

आज‌ मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आज भी कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे कुछ जिलों में भूस्खलन का भी डर है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बीते मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे।