Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: आज कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार, रहें सावधान

उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और बारिश और‌‌ धूप का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही नदी-नालों के किनारे और पर्वतीय क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों से से दूर रहने की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बीते रविवार को सुबह से धूप रही।

Exit mobile version