उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव हो रहा है और बारिश और धूप का दौर जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। आज रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम केंद्र देहरादून ने हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक कुमाऊं मंडल के जिलों और उनसे लगे हुए गढ़वाल मंडल के जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं।
अल्मोड़ा में बारिश के आसार-
आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बीते शनिवार को सुबह से लगातार बारिश रही।