उत्तराखंड मे अब धूप और ठंड है। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम अपनी करवट बदल रहा है। जिससे ठंड बढ़ गई है।
उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम-
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 3 मार्च को मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि 3500 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना रहेगी। इस जगह पर आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
अल्मोड़ा में रहेगी ठंड-
आज अल्मोड़ा जिले में धूप होने के आसार हैं। बीते बुधवार को सुबह से धूप रही।