Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में‌ आज इन‌ जिलों में बारिश के आसार व मैदानी इलाकों में छाए रहेंगे बादल, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आज राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ ही बारिश होगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी । बीते मंगलवार को सुबह से हल्की धूप और‌ बादल लगे रहे, वही दोपहर में तेज हवाएँ चली। शाम को मौसम बदला।‌

Exit mobile version