Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में हिमस्खलन और वनाग्नि को लेकर अलर्ट जारी किया, जाने अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी बढ़ने लगी है और ठंड कम होने लगी है। इस बार मार्च में ही गर्मी का पारा बढ़ने लगा है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।

उत्तराखंड में आज अलर्ट-

मौसम विभाग ने हिमस्खलन और वनाग्नि को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज और 28 मार्च के लिए जारी वेदर बुलेटिन के अनुसार बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की संभावना जताई गई है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी । बीते शनिवार को सुबह से धूप रही।

Exit mobile version