Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में कुछ जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट, बरतें सावधानी, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है‌ और बारिश का दौर जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

आज चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। वहीं, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। कुमाऊं क्षेत्रो में बारिश कहर‌ बरपा सकती है।

अल्मोड़ा में रहेगी बारिश-

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश के आसार हैं। बीते शनिवार को सुबह से बादल लगे रहे व हल्की बारिश का दौर जारी रहा।

Exit mobile version