Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज बारिश के लिए आरेंज अलर्ट, जाने अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे भूस्खलन की घटनाएं बढ़ती जा रही है। वही आज भी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में आज रहेगी बारिश-

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। आज सुबह से तेज और लगातार बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

अल्मोड़ा में रहेगी बारिश

आज अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं। बीते बुधवार को सुबह से ही बारिश रही। दोपहर में हल्की धूप आने के बाद फिर बारिश जारी रही।

Exit mobile version