Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी, जाने अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है। वही मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक उत्तराखण्ड में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। जिसके लिए उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया है। 

उत्तराखंड में आज रहेगी भारी बारिश-

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आगे कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 5 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।

अल्मोड़ा में भी बारिश रहेगी जारी-

मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक सभी जिलों में प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा है। जिसमें पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। अल्मोड़ा जिले में भी आज मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।

Exit mobile version