Site icon Khabribox

मौसम अपडेट:‌ भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। वहीं मई में प्री-मानसून की बारिश समय-समय पर खूब बरसती रही, लेकिन जून का पहला हफ्ता सूखा बीत रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के 5 जिलों में आज झमाझम बारिश के आसार हैं। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा और 5 जिलों में आज बरसात होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है। बारिश से तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में मौसम शुष्क रहेगा। बीते मंगलवार को सुबह से ऊमस भरी धूप रही।

Exit mobile version