April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज भी बारिश के साथ बर्फबारी के आसार, जाने अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और ठंड है। उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलते ही ठंड में तेजी से इजाफा हो रहा है। वही एक बार फिर मौसम में बदलाव होने के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज कड़ाके की ठंड के साथ हल्की और लगातार बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जिससे ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

अल्मोड़ा में रहेगी ठंड-

आज अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश रहेगी। अल्मोड़ा में हर रोज ठंड बढ़ती जा रही है। बीते रविवार को सुबह से ठंड और बारिश रही।