Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: आज‌ गरज‌ के साथ पड़ेगी बारिश की बौछारें, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

कुमाऊं के अधिकतर जगहों पर वर्षा हुई है। रुक रुककर वर्षा होने का सिलसिला अगले आगे भी जारी रह सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में प्री मानसून सक्रिय है। ऐसे‌‌ में कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछार भी पड़ सकती है।‌ जिससे गर्मी से राहत रहने की संभावना है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में मौसम शुष्क रहेगा। बीते बुधवार को सुबह से धूप रही।

Exit mobile version