Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: आज उत्तराखंड में पड़ेगी भीषण गर्मी, रहें सतर्क, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। ऐसे में हर जिले को सतर्क रहने की जरूरत है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी । बीते गुरुवार को सुबह से धूप रही, वही दोपहर में तेज हवाएँ चली।

Exit mobile version