Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज से 14 जून तक राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, विभाग ने दी लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए अगले चार दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

आज से 14 जून तक राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

आज से 14 जून तक राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधमसिंह नगर व पिथौरागढ़ जिलों में आज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के आसार है। जबकि 12 से 14 जून तक राज्य में कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी रहेगी।

सतर्क रहने की सलाह

इस दौरान मौसम वा भाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। कहीं कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा ओलावृष्टि, वृक्षारोपण और बागवानी को भी खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से खुले स्थानों पर ना जाने और ओलावृष्टि के समय अपने मवेशियों को घर के अंदर बांधे रहने की सलाह दी है।

Exit mobile version