Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज राहत भरा रहेगा मौसम,जाने अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और ठंड है। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम अपनी करवट बदल रहा है। जिससे ठंड बढ़ गई है।

उत्तराखंड में आज रहेगी धूप-

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कुमाऊं में अधिकांश जगहों पर मौसम साफ रहेगा। 28 फरवरी व एक मार्च के दौरान पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। कुमाऊं के अन्य जगहों पर आसमान साफ व मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रविवार से तापमान में तेजी आने लगेगी।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप के आसार हैं। बीते रविवार को सुबह से धूप और बादल लगे रहें।

Exit mobile version