Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज मौसम बदलेगा करवट, इन जिलों में बारिश के आसार, जाने अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी बढ़ने लगी है और ठंड कम होने लगी है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बाकी पर्वतीय जिलों में भी गर्जन के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। जबकि राज्य के मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत नहीं रहेगी।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी । बीते गुरूवार को सुबह से धूप रही, वही दोपहर में तेज हवाएँ चली।

Exit mobile version