Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज करवट बदलेगा मौसम, रहें सतर्क, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। बारिश और बर्फबारी से मौसम अच्छा हो गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी । बीते शनिवार को सुबह से हल्की धूप और‌ बादल लगे रहे, वही दोपहर में तेज हवाएँ चली।

Exit mobile version