Site icon Khabribox

मौसम अपडेट:‌ प्री मानसून पंहुचने से मौसम में बदलाव, गर्मी से मिलेगी राहत, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। वहीं मई में प्री-मानसून की बारिश समय-समय पर खूब बरसती रही, लेकिन जून का पहला हफ्ता सूखा बीता।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

गर्मी से तप रहे मैदान और पहाड़ों में प्री मानसून की सक्रियता से झमाझम बारिश के आसार हैं जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में प्री मानसून सक्रिय है। ऐसे में रविवार को कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछार भी पड़ सकती है। ऐसे में अगले तीन दिन गर्मी से राहत रहने की संभावना है। तापमान सामान्य बना रह सकता है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में मौसम शुष्क रहेगा। बीते शनिवार को सुबह से हल्की बारिश का दौर‌ जारी रहा। जिससे गर्मी से राहत मिली।

Exit mobile version