Site icon Khabribox

मौसम अपडेट: बारिश होने से गर्मी से राहत, आज‌ भी अलर्ट, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। वहीं पिछले चार दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। जाने आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में गरज के साथ भारी बारिश संभावना जताई है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी । बीते मंगलवार को सुबह से हल्की धूप और‌ बादल लगे रहे, वही दोपहर में तेज हवाएँ चली।

Exit mobile version