Site icon Khabribox

पश्चिम एशिया संकट: पीएम नरेंद्र मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील,  ‘वर्क फ्रॉम होम’ और ‘स्वदेशी’ अपनाने पर दिया जोर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पश्चिम एशिया में गहराते तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर बढ़ते दबाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक खास अपील की है।


जनसभा को किया संबोधित


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अमेरिका-इरान संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य की अस्थिरता से उत्पन्न होने वाले आर्थिक खतरों के प्रति आगाह किया। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे देश की अर्थव्यवस्था को बाहरी झटकों से बचाने के लिए अपनी जीवनशैली में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करें।


ईंधन की बचत बेहद जरूरी


​रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि कंपनियां और कर्मचारी फिर से ‘वर्क फ्रॉम होम’ और ‘वर्चुअल मीटिंग्स’ को प्राथमिकता दें। मेट्रो शहरों में रहने वाले लोग निजी वाहनों के बजाय मेट्रो और बसों का उपयोग करें।‌ यदि निजी वाहन का उपयोग अनिवार्य हो, तो कारपूलिंग को बढ़ावा दिया जाए। माल ढुलाई के लिए डीजल ट्रकों के बजाय इलेक्ट्रिक रेलवे का उपयोग बढ़ाने की सलाह दी।



विदेशी मुद्रा बचाने के लिए कड़े कदम


​देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ के बढ़ते चलन पर चिंता जताई और नागरिकों से कम से कम एक साल तक गैर-ज़रूरी सोने की खरीदारी और विदेश में शादी करने से बचने की अपील की। उन्होंने लोगों से एक साल के लिए विदेश यात्राएं टालने और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा के लिए आयातित वस्तुओं पर निर्भरता घटाना अनिवार्य है। घरों में खाद्य तेल का सीमित उपयोग करें, जिससे विदेशी मुद्रा बचे और स्वास्थ्य में सुधार हो। किसानों से अपील की गई कि वे रासायनिक उर्वरकों का उपयोग आधा करें और प्राकृतिक खेती अपनाएं। सरकार सोलर एनर्जी, इथेनॉल ब्लेंडिंग और CNG जैसे विकल्पों को तेज़ी से बढ़ावा दे रही है। पीएम ने कहा कि”इंपोर्टेड फ्यूल और अन्य वस्तुओं पर भारत की निर्भरता कम करना इस समय की सबसे बड़ी ज़रूरत है। हर नागरिक का छोटा सा योगदान देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक संकटों के बीच मज़बूत बनाए रखेगा।”


एक साल तक न खरीदें सोना


रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए देशवासियों से एक साल तक सोना (Gold) न खरीदने की अपील की है। यह अपील मुख्य रूप से देश के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए की गई है, क्योंकि भारत अपनी तेल जरूरतों का अधिकांश हिस्सा आयात करता है और सोने की भारी खरीदारी से डॉलर पर दबाव पड़ता है। जिस पर देशवासियों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी, खासकर शादियों या कार्यक्रमों के लिए, टालने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version