Site icon Khabribox

व्हाट्सएप का सर्वर हुआ डाउन, यूजर्स हुए परेशान

देशभर में व्हाट्सएप का सर्वर डाउन हो गया है । जिसके चलते यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  यह पहली बार नहीं है जब व्हाट्सएप डाउन चल रहा है । पिछले साल फेसबुक सर्वर में खराबी आने की वजह से व्हाट्सएप डाउन हो गया था । अब एक बार फिर ये डाउन हो गया है।

सभी के लिए व्हाट्सएप को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं

ट्विटर पर Downdetector ने लिखा है कि WhatsApp को लेकर यूजर्स 3:17 AM EDT से कह रहे हैं कि ये बंद हो गया है।  भारत में करीब आधे घंटे से लोग वॉट्सऐप पर मैसेज नहीं सेंड कर पा रहे हैं ।  एक रिपोर्ट के अनुसार, इसको लेकर बताया कंपनी ने बताया है कि वो इस पर काम कर रहे हैं और जल्द इस परेशानी को दूर कर लिया जाएगा । मेटा कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है हम जानते हैं कि कुछ लोगों को मैसेज भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सएप को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं ।

व्हाट्सएप डाउन होने की शिकायत ट्विटर पर कर रहे लोग

व्हाट्सएप की सेवा के बंद होने से लाखों की संख्या में यूजर्स एक दूसरे को मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं । उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है । व्हाट्सएप डाउन हो जाने के कारण भारत में कई लोग इसको एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं । परेशानी से जूझ रहे लोग  व्हाट्सएप डाउन होने की शिकायत ट्विटर पर करने लगे हैं ।

Exit mobile version