आज के समय में सोशल मीडिया का काफी महत्व बढ़ गया है। जिसमें व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि प्लेटफार्म शामिल हैं। आज हम बात कर रहे हैं व्हाट्सएप की। व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए समय समय पर नये नये फीचर लाता रहता है। जिसके बाद अब व्हाट्सएप में यूजर्स को नया फीचर मिलेगा।
1 मिनट का वीडियो अपलोड कर सकेंगे यूजर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब व्हाट्सएप में नया फीचर मिलेगा। जिसमें WABetaInfo की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो यूजर्स को स्टेटस अपडेट में 1 मिनट के वीडियो अपलोड करने देगा। अभी तक, यूजर्स प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 30 सेकंड तक के वीडियो अपलोड कर सकते हैं। जो अब एक मिनट तक वीडियो अपलोड की सुविधा देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो स्टेटस की Duration बढ़ाने का निर्णय यूजर्स के फीडबैक के बेस पर लिया गया है।
थीम कलर अपडेट का मिलेगा फीचर
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेटस अपडेट के जरिए से 1 मिनट तक के वीडियो शेयर करने वाला ये फीचर पहले से ही कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और अब कंपनी ने इसे सभी के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा यूजर्स को व्हाट्सएप पर एक थीम कलर अपडेट का भी फीचर मिलेगा। जहां से आप अपने व्हाट्सएप का थीम कलर ग्रीन से किसी और कलर में सेट कर सकेंगे।