Site icon Khabribox

WhatsApp यूजर्स को मिलेगा यह धमाकेदार फीचर, एक क्लिक में पढ़िए

आज के समय में सोशल मीडिया का काफी इस्तेमाल बढ़ गया है। जिसमें आज हम बात कर रहे हैं WhatsApp प्लेटफार्म की। WhatsApp अपने यूजर्स के लिए समय समय पर नये फीचर लाता रहता है।

मिलेगा यह शानदार फीचर

जिसके बाद अब यूजर्स को WhatsApp पर नया और शानदार फीचर मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप एक नई सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। जिसमें जल्द यूजर्स को WhatsApp पर रिशेयर स्टेटस अपडेट फीचर (Reshare Status Updates Feature) की सुविधा मिलेगी। इस फीचर की मदद से वॉट्सऐप के यूजर्स स्टेटस को दोबारा शेयर कर सकेंगे।

यूजर्स की प्राइवेसी को सिक्योर करने के मकसद से लाया जा रहा यह फीचर

रिपोर्ट्स के मुताबिक वेबबीटाइंफो (WABetaInfo) ने इस फीचर की जानकारी दी है। इस फीचर को वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.24.1.6.4 में देखा गया है। अभी तक बीटा टेस्टर्स के लिए रिशेयर स्टेट अपडेट फीचर उपलब्ध नहीं है। यह अभी भी डेवलपिंग स्टेज में है। यूजर्स इस फीचर को आगामी अपडेट में रोल आउट करने की उम्मीद कर सकते है। हालांकि कोई स्पेसिफिक टाइमलाइन नहीं दी गई है। 

Exit mobile version