Site icon Khabribox

01 जून: विश्व दुग्ध दिवस को मनाने की कबसे हुई शुरूवात, जानें इतिहास और थीम

हर वर्ष 01 जून 2026 को विश्व दूध दिवस मनाया जाता है। यह लोगों को दूध के फायदों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। दूध पोषक खाद्य पदार्थों में से एक है। इसकी शुरुआत 2001 में हुई थी। आपको बता दें कि पोषण का एक बड़ा स्रोत होने के अलावा, दूध और डेयरी उत्पाद दुनिया भर में लोगों के लिए आजीविका का एक बड़ा साधन भी हैं।

जानें इतिहास

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने 2001 में 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस के रूप में चुना । विश्व दुग्ध दिवस पहली बार 2001 में पूरे विश्व में मनाया गया और इस आयोजन में कई देशों ने भाग लिया । यह दिन को मनाने का उद्देश्य डेयरी क्षेत्र में स्थिरता, आर्थिक विकास, आजीविका और पोषण में योगदान का जश्न  है । 

भारत सहित दुनिया भर में जहां 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है । वही भारत में 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस भी मनाया जाता है । राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पहली बार 26 नवम्बर 2014 को मनाया गया था । बता दें कि ये दिन डॉ. वर्गीज कुरियन के सम्मान में मनाया जाता है जिनको भारत में श्वेत क्रांति का जनक माना जाता है ।  डॉ. वर्गीज कुरियन का जन्म 26 नवंबर को हुआ था जिसकी वजह से इस दिन को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है ।

इस साल की थीम

विश्व दुग्ध दिवस 2026 (1 जून) का विषय महिला किसानों का सम्मान (Celebrating and Honoring Women in Dairy) है। यह थीम कृषि, आजीविका और खाद्य सुरक्षा में महिलाओं के योगदान और दुग्ध क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने पर केंद्रित है।

Exit mobile version