Site icon Khabribox

विनेश फोगाट को मेडल मिलेगा या नहीं, इस दिन आएगा फैसला

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस ओलंपिक के कुश्ती में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में पंहुची विनेश फोगाट को स्वर्ण पदक मैच से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया क्योंकि वह आवश्यक वजन मानक, जो कि 50 किलोग्राम है, को पूरा नहीं कर सकीं। पहलवान विनेश फोगाट को मेडल मिलेगा या नहीं, इस पर फैसला अभी आना बाकी है।

जल्द सुनाया जाएगा फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अयोग्य करार देने के बाद भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगट ने CAS (कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट) में अपील की थी। जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें संयुक्त सिल्वर मेडल दिया जाए। इस मामले में फैसला आना बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बात पर फैसला 13 अगस्त को सामने आएगा। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स ने शनिवार को इस बात का एलान किया है। अब विनेश को सिल्वर मिलेगा या नहीं। इसपर फैसला 13 अगस्त यानी मंगलवार को भारतीय समयानुसार 9.30 बजे तक आएगा।इस फैसले का डिटेल ऑर्डर भी जारी किया जाएगा।

Exit mobile version