Site icon Khabribox

विंबलडन 2025 मेंस सिंगल्स का फाइनल मुकाबला, कार्लोस अल्काराज को हराकर यानिक सिनर बनें विंबलडन चैंपियन, जीता खिताब, रचा इतिहास

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। विंबलडन 2025 में मेंस सिंगल्स का फाइनल मुकाबला खेलने के साथ नये चैंपियन का भी ऐलान हो गया है। पेरिस में फ्रेंच ओपन फाइनल हुआ।

बनाया यह रिकॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल रविवार 13 जुलाई को फाइनल खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में स्पेनिश प्लेयर कार्लोस अल्काराज और इतालवी प्लेयर यानिक सिनर आमने-सामने रहें। जिसमें यानिक सिनर ने कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। इसके साथ ही 23 साल के सिनर 1968 के बाद से सेंटर कोर्ट पर ट्रॉफी उठाने वाले 23वें खिलाड़ी बन गए हैं। यह उनके करियर का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है। सिनर विंबलडन मेंस सिंगल का फाइनल जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने।

टूटा अल्‍कराज का सपना

वहीं फाइनल में सिनर से हारने वाले अल्‍कराज का लगातार तीसरी बार बार विंबलडन खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। उनसे पहले केवल ब्योन बोर्ग, पीट सैम्प्रास रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविक ने ही यह कारनामा किया है।

Exit mobile version