Site icon Khabribox

ग्राम पंचायत बाझझिरौटी में बाघ के हमले से महिला की मौत, लोगों में दहशत का माहौल


बाझझिरौटी: ग्राम पंचायत बाझझिरौटी निवासी कमला देवी (धर्मपत्नी पूरन राम) की बाघ के हमले में हुए असामयिक और दुःखद निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

क्षेत्र में शोक की लहर

जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासियों से मिली सूचना के अनुसार यह हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत और आक्रोश व्याप्त है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और वन विभाग हरकत में आ गया है। इस संबंध में तुरंत जिलाधिकारी एवं प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) से दूरभाष पर वार्ता की गई है। अधिकारियों से क्षेत्र में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, पीड़ित परिवार को नियमानुसार अनुमन्य आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग की गई है। साथ ही, क्षेत्र में बाघ की लगातार बनी हुई गतिविधियों के मद्देनजर जनसुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय और कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी अन्य अनहोनी को टाला जा सके।

हरसंभव मदद का भरोसा

साथ ही प्रशासन से अपील की गई है कि वह क्षेत्र में तुरंत गश्त बढ़ाए और ग्रामीणों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे। साथ ही पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया है।

Exit mobile version