Site icon Khabribox

महिला दुकानदार ने बीड़ी देने से किया इंकार, सनकी शख़्स ने रेत दिया गला, गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली से एक मामला सामने आया है। जहां महिला दुकानदार ने बीड़ी देने से मना किया तो सनकी शख्स ने चाकू से गला रेतकर महिला की हत्या कर दी।

महिला का रेत दिया गला-

जानकारी के अनुसार यह मामला द्वारका के डाबरी इलाके का है, जहां 30 साल की विभा अपने पति के साथ मिलकर एक छोटी सी परचून की दुकान चलाती थी। वही रात 10:30 बजे को आरोपी दीपक महिला दुकानदार विभा के पास पहुंचा। वह पूरी तरह नशे में धुत था। उसने महिला से बीड़ी मांगी, लेकिन महिला ने उसे बीड़ी देने से इंकार कर दिया। जिस पर उसने महिला का गला चाकू से रेत दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना-

यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वही स्थानीय लोग महिला को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पीछा करके पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Exit mobile version